फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब परिवहन विभाग ने डीएल, आरसी के 18.27 लाख आवेदन निपटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) सेवाओं के लंबित आवेदनों का निपटारा कर दिया है। अब लोगों को इन सेवाओं के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

चीमा ने बताया कि कुल 18.27 लाख आवेदनों में से केवल 0.36 फीसदी ही लंबित रह गए हैं। 1 जनवरी से 17 अगस्त 2026 के दौरान 15,55,958 आरसी आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 0.24 फीसदी (3,673) लंबित रहे। इसी तरह 2,71,146 डीएल आवेदनों में से 1.06 फीसदी (2,871) लंबित पाए गए। मंत्री ने पंजाब ट्रांसपेरेंसी एंड अकाउंटेबिलिटी इन डिलीवरी ऑफ पब्लिक सर्विसेज एक्ट 2018 के तहत अधिसूचित 12 सेवाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें