फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रक्षा निर्माण क्षेत्र के लिए कुशल युवाओं की फौज तैयार करेगा पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रक्षा निर्माण क्षेत्र के लिए पंजाब कुशल युवाओं की फौज तैयार करेगा। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर रक्षा निर्माण व रक्षा तकनीक क्षेत्र में भी काम करेगा। दक्षिण कोरिया के सियोल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कोरिया रक्षा उद्योग संघ (केडीआईए) के वाइस चेयरमैन ली सुंग क्यू के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बातचीत में मुख्यमंत्री ने रक्षा निर्माण, रक्षा तकनीक के आदान-प्रदान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स और मानव रहित प्रणालियों जैसी उन्नत सैन्य तकनीकों में सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने साइबर सुरक्षा व कौशल विकास कार्यक्रमों में साझा प्रयास करके रक्षा निर्माण क्षेत्र में कुशल मैनपावर तैयार करने की संभावनाओं पर भी बल दिया। इसके अलावा सीएम ने कई अग्रणीय कंपनियों को पंजाब में निवेश करने का आमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री ने एशिया के सबसे उन्नत नवाचार केंद्रों में से एक पैंग्यो टेक्नो वैली, जिसे ‘कोरिया की सिलिकॉन वैली’ कहा जाता है, का अवलोकन भी किया। मान ने पैंग्यो टेक्नो वैली की तर्ज पर मोहाली को विकसित करने की घोषणा की। सीएम ने डैवू इंजीनियरिंग एवं निर्माण के चेयरमैन जंग वॉन जू से मुलाकात कर ऊर्जा परियोजनाओं, समुद्री पवन ऊर्जा संयंत्र, सौर ऊर्जा संयंत्र व हरित हाइड्रोजन उत्पादन में सहयोग का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक के दौरान पंजाब की मजबूत औद्योगिक गति, आधुनिक बुनियादी ढांचों के निर्माण के लिए चल रहे प्रमुख प्रयासों और इन्वेस्ट पंजाब सिस्टम के बारे में भी कंपनियों के प्रतिनिधियों को बताया। मान ने ईएसजी (इको सेंसिटिव जोन) प्रतिबद्धताओं और हरित हाइड्रोजन कार्यक्रमों में साझा प्रयासों पर भी जोर दिया।
विकसित हों नूडल्स के नए संस्करण
नॉन्गशिम होल्डिंग्स के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग में संयुक्त कार्य का प्रस्ताव रखा। मान ने भारतीय स्वादानुसार नवीन त्वरित पकवान (इंस्टेंट) नूडल्स के नए संस्करण विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही भारत की सुपरमार्केट शृंखलाओं और ई-वाणिज्य मंचों पर इनके वितरण के विस्तार पर भी चर्चा की। सीएम ने युवा वर्ग और स्वास्थ्य-सचेत उपभोक्ताओं तक ब्रांड की पहुंच बढ़ाने, स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के साथ पर्यावरण-हितैषी पैकेजिंग समाधान विकसित करने व दीर्घकालिक उपयोग योग्य खाद्य पदार्थ और पौध-आधारित विकल्पों पर अनुसंधान में साझेदारी की वकालत की।
इनोवेटिव इंडस्ट्री की ग्लोबल पहुंच पर जोर
सियोल व्यवसाय एजेंसी के स्टार्टअप प्रभाग के निदेशक जोंग वू किम के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब आधारित इनोवेटिव इंडस्ट्री को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने की बात पर जोर दिया। उनके एक्सलेरेशन और इन्क्यूबेशन कार्यक्रमों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। स्टार्टअप पारिस्थितिकी-तंत्र, अनुसंधान-विकास, नवाचार-संस्कृति व उत्पाद प्रमाणीकरण में साझेदारी को समय की आवश्यकता बताया। मुख्यमंत्री ने पंजाब को सर्वाधिक उपयुक्त निवेश स्थान बताते हुए राज्य सरकार द्वारा की गई प्रमुख सुधार पहलों से इन्हें अवगत कराया और उद्योग विकास को और सहज बनाने के लिए सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें