फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डीएसपी बबनदीप सिंह को किया निलंबित, पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी की शिकायत पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने होशियारपुर के डीएसपी हेडक्वार्टर बबनदीप सिंह को निलंबित कर दिया है। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ पटियाला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबित अवधि के दौरान बबनदीप सिंह का मुख्यालय 7वीं आईआरबी कपूरथला होगा। डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बबनदीप को 17 से 22 नवंबर तक राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ पटियाला में कोर्स के लिए तैनात किया गया था। इस दौरान ही यूनिवर्सिटी की तरफ से उनके खिलाफ अनुशासनहीनता और कदाचार की शिकायत आई थी। पुलिस विभाग के अनुसार अनुशासनहीनता से पुलिस बल की बदनामी होती है जिसके चलते ही उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें