राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा।
- फोटो : फाइल
राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने अब कोटकपूरा फायरिंग केस में हाईकोर्ट द्वारा एसआईटी की जांच को रद्द करने के फैसले को लेकर प्रदेश के एडवोकेट जनरल (एजी) पर निशाना साधा है।
उन्होंने एजी को इस मामले में पूरी तरह असफल अधिकारी करार दिया है। बाजवा का यह बयान कैप्टन के दो दिन पहले दिए उस बयान के बाद आया है जिसमें कैप्टन ने एजी का बचाव करते हुए कहा था कि एसआईटी की जांच संबंधी मामले की पैरवी दिल्ली की लीगल टीम कर रही थी।
एजी को हटाए जाने की सीधे तौर पर मांग न करते हुए बाजवा ने यह भी कहा कि एजी की असफलता के कारण सरकार को जो नुकसान हुआ है, बेहतर होगा कि इस गलती को समय रहते सुधार लिया जाए ताकि दोबारा नुकसान होने पर बार-बार सफाई न देनी पड़े।
यह भी पढ़ें- रेलवे ने बढ़ाई सख्ती : ट्रेन में ये लापरवाही पड़ेगी भारी, 500 रुपये का कटेगा चालान
बाजवा ने कोटकपूरा मामले में कहा कि हाईकोर्ट का ताजा फैसला पंजाब के एजी और उनके कार्यालय की बहुत बड़ी असफलता है। आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह और एसआईटी द्वारा पेशेवर और बहुत की कुशलता से की गई जांच के बावजूद एजी और उनके वकीलों की टीम राज्य के हितों की रक्षा करने में असमर्थ साबित हुई।
बाजवा ने कहा कि अब राज्य सरकार को एक नई एसआईटी गठित करनी चाहिए और जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूत जोकि पहले से सरकार और पिछली एसआईटी के पास हैं, को लेकर नई एसआईटी अपनी जांच एक महीने में पूरी करते आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द चालान पेश कर सकती है।
बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विचार किए जा रहे विकल्पों में एक सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देना भी है लेकिन यह साफ है कि अगर हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लग जाती है तब भी अंतिम फैसला आने में समय लगेगा। इस तरह जांच में रुकावट खड़ी होगी और कोटकपूरा केस के पीड़ितों को इंसाफ मिलने में देरी होगी।
यह भी पढ़ें- दो बच्चों के शव मिले, एक अब भी लापता...मरने से पहले पिता ने की ये वारदात, वजह भी जान लें