फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों ते वार अभियान जारी, 527 स्थानों पर रेड, 241 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों ते वार अभियान जारी है। पुलिस ने रविवार को पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिह्नित 527 ठिकानों पर रेड की।
विज्ञापन


इस दौरान 241 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और साथ ही 9 हथियार भी बरामद किए गए। इसके अलावा 108 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई जबकि 84 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
वहीं पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान भी जारी है। पुलिस ने रविवार को नशा तस्करी के आरोप में 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 164 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8,890 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें