अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। रविवार को पुलिस ने 374 स्थानों पर रेड की और इस दौरान नशा तस्करी के आरोप में 89 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद 78 एफआईआर दर्ज की गईं।
आरोपियों के कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन, 2.3 किलो गांजा, 1524 नशीली गोलियां-कैप्सूल और 59,810 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 374 जगहों पर रेड की। ऑपरेशन के दौरान 393 संदिग्ध लोगों की जांच भी की गई। साथ ही 48 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों पर उपचार के लिए राजी किया गया।