चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने शनिवार को 388 स्थानों पर रेड की। इस दौरान पूरे राज्य में 63 एफआईआर दर्ज कर नशा तस्करी के आरोप में 82 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2.6 किलो हेरोइन, 2078 नशीली गोलियां, कैप्सूल और 29,450 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस ऑपरेशन के दौरान एक हजार से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमें राज्यभर में 388 स्थानों पर रेड की और 370 संदिग्ध लोगों की जांच भी की। साथ ही 46 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज करवाने के लिए राजी किया गया।