फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में लगेंगी महान शख्सियतों की प्रतिमाएं, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए निर्देश, सूची भी जारी

Fri, 06 Mar 2020 01:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
देश और राज्य की गौरवमयी विरासत को प्रफुल्लित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने प्रदेश में महान शख्सियतों की मूर्तियां लगाने के आदेश दिए हैं। इसलिए अब प्रदेश में भगवान परशु राम, महाराजा अग्रसेन, महान सिख जनरल बाबा बन्दा सिंह बहादुर, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बाबा सोहन सिंह भकना, बाबा महाराज सिंह और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमाएं लगेंगी।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि यह विलक्षण प्रयास नौजवानों को अपने महान पुरखों के गौरवमयी इतिहास से जोडऩे में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम आदरणीय संतों, महान योद्धाओं, प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्रामियों के अलावा प्रसिद्ध शख्सियतों के प्रति उनकी सरकार के सत्कार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिष्ठित प्रतीकों से नौजवानों में भारत और पंजाब के समृद्ध धार्मिक विरासत के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत संबंधी जागरूकता पैदा करने में सहायता करेंगे।

वीरवार को राज्य स्तरीय संचालन समिति की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने लुधियाना में विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशु राम जी की काँस्य प्रतिमा और बठिंडा में अग्रोहा के महान भारतीय राजा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। इसी तरह महान सिख जनरल बाबा बन्दा सिंह बहादुर की प्रतिमा फतेहगढ़ साहिब ज़िले में सरहिन्द में स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक मामलों के प्रमुख सचिव हुस्न लाल द्वारा पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी द्वारा फगवाड़ा /जालंधर और इसके आस-पास संविधान के निर्माता व प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए रखे प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

कैप्टन ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बाबा सोहन सिंह भकना की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी याद में अमृतसर ज़िले में प्रतिमा स्थापित करने सम्बन्धी संचालन समिति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाराज सिंह की प्रतिमा लुधियाना ज़िले में स्थित उनके पैतृक गाँव उच्ची रब्बों में स्थापित करने को भी मंजूरी दे दी है। हालांकि उन्होंने सांस्कृतिक मामलों बारे विभाग को प्रसिद्ध इतिहासकारों, विद्वानों और शोधकर्ताओं के साथ परामर्श के द्वारा ऐतिहासिक दृष्टिकोण से और ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

लुधियाना में लगेगी सारागढ़ी युद्ध के नायक ईशर सिंह की प्रतिमा

‘विक्टोरिया क्त्रसॅस’ प्राप्त सारागढ़ी युद्ध के नायक सिपाही ईशर सिंह के बेमिसाल योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संचालन समिति को इस महान सिख सिपाही के प्रति विनम्र श्रद्धाँजलि के तौर पर लुधियाना में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए भी कहा।

इनकी प्रतिमाएं लगाने का फैसला-
- लुधियाना में भगवान परशुराम
- बठिंडा में महाराजा अग्रसेन
- सरहिंद में बाबा बंदा सिंह बहादुर
- अमृतसर में बाबा सोहन सिंह भकना
- फगवाड़ा/जालंधर में डा. बीआर अंबेडकर
- लुधियाना में बाबा महाराज सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें