चंडीगढ़। राज्य सरकार द्वारा सूबे में पर्यटन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 11 से 13 सितंबर तक मोहाली में होगा। यह जानकारी बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने जयपुर में दी। इस दौरान वह समिट संबंधी रोड शो का शुभारंभ करने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि अगला रोड शो 24 अगस्त को मुंबई, 25 अगस्त को हैदराबाद और 26 अगस्त को दिल्ली में होगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब ट्रैवल मार्ट का उद्देश्य देश के प्रगतिशील पर्यटन पेशेवरों को पंजाब लाना और राज्य को शीर्ष पर्यटन स्थल के तौर पर शुमार करना है। इस इवेंट में विदेशी और घरेलू टूर ऑपरेटरों, डीएमसीएस, डीएसओएस, ट्रैवल ट्रेड मीडिया, ट्रैवल इंफलूऐंसरज, होटल ऑपरेटर, बीएंडबी और फॉर्म स्टे मालिक, पर्यटन बोर्ड आदि की भागीदारी भी देखने को मिलेगी।
इसके अलावा पंजाब के पांच शहरों अमृतसर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब विदेशी सैलानियों के लिए चोटी के स्थानों के तौर पर उभरे हैं। पर्यटन विभाग अब राज्य को भारतीय पर्यटन में अग्रणी बनाने और 2030 तक पंजाब एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनने की दिशा की तरफ के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां उद्घाटन रोड शो राखी गुप्ता भंडारी, आईएएस प्रमुख सचिव पर्यटन और सांस्कृतिक मामले शामिल हुए।