फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शौर्य चक्र विजेता बलविंदर संधू के परिवार को उपलब्ध करवाई सुरक्षा, हाईकोर्ट ने किया याचिका का निपटारा

Sat, 12 Nov 2022 10:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

याचिका दाखिल करते हुए जगदीश कौर ने बताया कि शौर्य चक्र से सम्मानित उसके पति बलविंदर सिंह संधू की तरनतारन में 16 अक्तूबर 2020 की सुबह हत्या कर दी गई थी। याचिका में बताया गया कि याची के परिवार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले बलविंदर सिंह संधू के परिवार की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर पंजाब सरकार ने बताया कि परिवार को 3 सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही घर के बाहर पेट्रोलिंग पार्टी भी लगाई गई है। परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता होने पर सुरक्षा बढ़ाई भी जा सकती है। इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। 
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए जगदीश कौर ने बताया कि शौर्य चक्र से सम्मानित उसके पति बलविंदर सिंह संधू की तरनतारन में 16 अक्तूबर 2020 की सुबह हत्या कर दी गई थी। याचिका में बताया गया कि याची के परिवार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी।

परिवार का देश के प्रति समर्पण देखते हुए राष्ट्रपति ने उनके परिवार के चार सदस्यों को शौर्यचक्र से सम्मानित किया था। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के चलते याची के परिवार पर कई बार आतंकी हमले हुए हैं। ऐसे में याची के परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। पंजाब सरकार ने इस मामले में जवाब दाखिल करते हुए बताया कि याची के पति की हत्या के मामले में अब जांच एनआईए कर रही है। जहां तक याची के परिवार की सुरक्षा का मामला है, उसके लिए 3 सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा चुके हैं। घर के बाहर पेट्रोलिंग पार्टी भी लगाई गई है। सरकार समय-समय पर इसकी समीक्षा भी कर रही है। सरकार के इस जवाब पर हाई कोर्ट ने संतुष्टि जताते हुए इस याचिका का निपटारा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें