फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिहार की जीत पर पंजाब भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब भाजपाइयों ने शुक्रवार शाम को बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाया। सभी पंजाब भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए और उन्होंने ढोल बजाकर मिठाइयां बांटीं।
विज्ञापन

पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने बिहार के नतीजों का स्वागत करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत, विजन और जनता के भरोसे की मुहर है। बिहार के लोगों ने एक बार फिर विकास के रास्ते को चुना है और ये नतीजे पूरे देश में भाजपा के लिए उत्साह बढ़ाने वाले हैं।
भाजपा प्रवक्ता विनीत जोशी ने कहा कि बिहार की जीत केवल एक राज्य की राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि यह सभी के लिए संदेश है कि जनता अब सिर्फ काम और नतीजों पर विश्वास करती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य अमनजोत रामूवालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी और लीगल सेल के प्रदेश प्रमुख एनके वर्मा ने कहा कि ये नतीजे देश की राजनीतिक दिशा को नया मोड़ देने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें