फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सात सरोकारों को सिरे चढ़ाने में जनता का सहयोग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को सात सरोकार को लेकर प्रशासन के अधिकारियों और शहर की विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक की। इनमें शहर को अतिक्रमण, स्लम, स्ट्रे कैटल, स्ट्रीट डॉग, ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प की समीक्षा की गई। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, डीसी डा. प्रियंका सोनी, पंचकूला डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह समेत तमाम अधिकारी, एनजीओ, आरडब्ल्यूए व गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इन सात सरोकारों को सिरे चढ़ाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। ये कार्य सिर्फ प्रशासनिक कार्रवाई से नहीं अपितु जन सहभागिता से ही संभव है।
नशा मुक्त अभियान की समीक्षा कर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भी पूरे राज्य को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरे भारत को 2030 तक नशा मुक्त करने के कार्यक्रम तय किए हैं। उन्होंने डीसीपी को आदेश दिया कि ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर्स को चेक करें। हुक्का बार की शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

प्रदूषण रहित अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस दिशा में मॉनिटरिंग और सख्ती लगातार की जाए। साथ ही कपड़े से बने बैग को प्रमोट करने की दिशा में कार्य शुरू किए जाए। पॉलीथिन की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर निगरानी करते हुए सख्ती की जाए। स्ट्रे कैटल अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सुखदर्शनपुर में 35 एकड़ जगह में जल्द ही 324 दुग्ध डेयरियों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 23 सेक्टर पुल के नीचे, राजीव कॉलोनी और माजरी चैक गांव देवी नगर के साथ लगते 3 इलाकों में जहां आवारा पशु घूमते लगातार देखे जाते हैं। वहां लक्ष्य निर्धारित करते हुए तुरंत कार्रवाई करें ताकि जल्द से जल्द इस समस्या से निपटा जा सके। स्ट्रीट डॉग्स के मामले में उन्होंने स्ट्रीट वाइज स्टरलाइजेशन किए गए डॉग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
अतिक्रमण मुफ्त अभियान की समीक्षा करते उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान को स्ट्रीम लाइन करते हुए कड़ी निगरानी के साथ कार्य करें। शहर में जहां कहीं भी नई झुग्गी के बारे में जानकारी मिलती है तो उसे तुरंत हटाने की कार्रवाई करें। एक विशेष अभियान चलाकर ऐसे अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि एक मैसेज जाए और दोबारा से यह अतिक्रमण ना हो सके। उन्होंने डीसीपी को निर्देश देते हुए कहा कि जिस एरिया में दोबारा अतिक्रमण हो तो चौकी इंचार्ज और एसएचओ सुनिश्चित करें कि हटने के बाद दोबारा वहां पर अतिक्रमण ना हो। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे की वीटा बूथ के बाहर कोई अतिक्रमण ना हो।
विज्ञापन


पंचकूला जल्द ही टॉप 10 में बनाएगा जगह
पंचकूला शहर स्वच्छता रैंकिंग में देश में पहले 10 स्थानों पर आए। इसके लिए सभी की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह स्थान जल्द ही प्राप्त होगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पिछले दो वर्ष पहले पंचकूला को सुंदर का शहर के लोगों का संकल्प है। उन्होंने बताया कि हुक्का बार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें