फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसईबी: इस बार परीक्षा परिणाम की प्रति के लिए चुकाने होंगे 300 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की अंकतालिका और प्रमाण पत्र की प्रति लेने के लिए विद्यार्थियों को शुल्क चुकाना होगा। इसके लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 300 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। हालांकि बोर्ड की ओर से प्रमाण पत्र और अंकतालिका की प्रति ऑनलाइन देखने के लिए एक-एक साफ्ट कॉपी डीजी लॉकर पर भी अपलोड की गई है।
विज्ञापन

इस बार सूबे में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। कोरोना संक्रमण के कारण दोनों प्रमुख परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पाया। परीक्षा रद्द होने के कारण पंजाब बोर्ड ने तीन साल के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम तैयार किए गए। क्लास 10वीं, 11वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया है।
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए अंक तालिका और प्रमाण पत्र की प्रति लेने के लिए इस बार विद्यार्थियों को 300 रुपये का शुल्क पीएसईबी ने तय कर दिया है। बोर्ड ने हाल ही में इस नए बदलाव के आदेश भी जारी कर दिए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए 2020 से प्रमाण पत्र की प्रति जारी नहीं कर रहा है। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र डीजी लॉकर के जरिए जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रति लेना मजबूरी
अंकतालिका और प्रमाण पत्र की प्रति लेना विद्यार्थियों के लिए मजबूरी भी है। इसकी बड़ी वजह यह है कि स्कूल संचालकों की आईडी पर विद्यार्थियों के जो प्रमाण पत्रों की प्रतियां जारी की गई हैं उन पर नॉट वेरिफाइड लिखा आ रहा है। इसका सीधा अर्थ यह है कि विद्यार्थी प्रिंटआउट लेकर इनका कहीं प्रयोग नहीं कर सकता। इसके लिए उन्हें अपने डीजी लॉकर से ही प्रमाण पत्रों को डाउनलोड करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें