फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध : ज्वाइंट कमिश्नर से मिला आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमंडल, पेड पार्किंग का रिव्यू कर खत्म करने की मांग, सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-20 की इंटरनल मार्केट में बनाई गई पेड पार्किंग के विरोध में सोमवार को आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर संयम गर्ग के साथ मुलाकात की। इसमें आरडब्ल्यूए के प्रधान केके जिंदल, उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा, महासचिव अविनाश मलिक और ज्वाइंट सेक्रेटरी केके जेटली शामिल रहे।
विज्ञापन

उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर से सेक्टर-14 स्थित निगम कार्यालय में मुलाकात की गई। प्रतिनिधिमंडल में ज्वाइंट कमिश्नर से पेड पार्किंग का रिव्यू कर उसे खत्म करने की मांग की। इस संबंध में मांगपत्र भी सौंपा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पार्षद ऋतु गोयल के प्रतिनिधि चंद्रभान गोयल से मुलाकात की। क्वात्रा ने बताया कि मंगलवार को पार्षद सुमित सिंगला और गौतम प्रसाद से मुलाकात कर यह मांग उनके सामने भी रखी जाएगी।
बता दें कि एक सप्ताह पहले नगर निगम के हाउस की बैठक में इस पेड पार्किंग को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। जांच के लिए नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर संयम गर्ग की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पार्षद ऋतु गोयल, सुमित सिंगला और गौतम प्रसाद को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें