माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शनिवार को पंजाबी एकता मंच पंचकूला की वार्षिक आम बैठक हुई। बैठक अध्यक्ष रविंद्र रॉवल की अध्यक्षता में पंजाबी भवन सेक्टर 15 में हुई। इसमें मंच की कार्यकारिणी सदस्यों वरिष्ठ उपप्रधान ओपी तनेता, महासचिव कैलाश सरदाना, वित्त सचिव सुभाष बत्रा, सचिव वीके सरीन, कार्यकारिणी सदस्य बीडी जुनेजा, डीके कत्याल, टीके चावला व नरेश रॉवल उपस्थित रहे।
इनके अतिरिक्त शहर के पंजाबी समुदाय के अन्य गणमान्य व्यक्ति जोकि पंजाबी एकता मंच के सदस्य भी हैं, उनमें मुंशी राम अरोड़ा, सुभाष पपनेजा, कुलदीप चितकारा, शादी लाल कपूर, बीआर बेरी, विशाल सेठ, जयदीप कपूर, योगराज मुझाल, अरुण ग्रोवर, सोमनाथ चुघ व सतीश धवन सूर्यवंशी समेत भारी संख्या में पंजाबी एकता मंच के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। सभा में दो मिनट का मौन रखकर मंच के कई सदस्यों के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सभा की बैठक में कैलाश सरदाना ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उसके उपरांत वित्त सचिव ने मंच का तीन वर्षो का लेखा-जोखा बैठक में रखा। बाद में ओपी तनेजा ने उपस्थित सदस्यों से भवन निर्माण के लिए बढ़ चढ़कर धनराशि देने की अपील की। विशाल सेठ ने समाज को जागरूक कर संगठन को मजबूत करने की बात की। जयदीप कपूर और बलदेव राज बेरी ने भी सभा को संबोधित किया। मंच के अध्यक्ष रविंद्र रॉवल ने उपस्थित सदस्यों को भवन के लिए प्लाट अलाट करवाने से लेकर लोकार्पण समारोह तक की जानकारी से अवगत करवाया। बैठक में अध्यक्ष रविंद्र रावल ने सभा में सदस्यों के पहुंचने और सभी प्रस्तावों को सर्वसहमति से पारित करने पर आभार जताया।