फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों अनाज मंडियों में 82355 मीट्रिक टन धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अब तक जिला की तीन मंडियों में 82355 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 50615 मीट्रिक टन हैफेड व 31740 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग कॉरपोरेशन की ओर से खरीदी गई है। तीनों मंडियों में 81678 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पंचकूला अनाज मंडी में 7802 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 1430 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग व 6372 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। बरवाला अनाज मंडी में 42874 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 19370 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग व 23504 मीट्रिक टन हैफेड की ओर से खरीद की गई।
रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 31679 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 10940 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग व 20739 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। तीनों मंडियों की ओर से अब तक 81678 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाज मंडी में 7680 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। 1327 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग व 6553 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है।
विज्ञापन

बरवाला अनाजमंडी में 42687 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें से 19183 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग व 23504 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। रायपुररानी अनाज मंडी में 31311 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है, जिसमें 10572 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग व 20739 मीट्रिक टन उठान हैफेड की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें