लंबे समय से फरार चल रहे बेल जंपर को पीओ स्टाफ ने दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पीओ स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर वीरेंद्र नैन की टीम ने उद्घोषित अपराधी सोमिना उर्फ मोहन, निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर थाना सेक्टर-7 में दर्ज चोरी के एक मामले में फरार चलने का आरोप था।
जानकारी के अनुसार 20 सितंबर 2023 को दर्ज मामले में आरोपी पर एक मकान में घुसकर सामान चोरी करने का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। लगातार गैरहाजिर रहने पर अदालत ने 28 नवंबर 2025 को उसे बेल जम्पर घोषित कर उद्घोषित अपराधी करार दिया था।
इसके बाद पीओ स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया