फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर में दो जगह आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़क मंगोली और एमडीसी में फंदे से लटके मिले दो व्यक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों द्वारा आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पहला मामला गांव खड़क मंगोली का है। यहां कृष्ण नामक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-1 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला एमडीसी स्थित डॉल्फिन चौक के पास पार्क का है। यहां एक व्यक्ति पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी रामजी के रूप में हुई है, जो एमडीसी में एक मकान पर चौकीदार का काम करता था। सूचना मिलने पर एमडीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें