फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निजी बस चालक यात्रियों को स्टेशन से पहले उतार रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बस स्टॉप पर फंसे, विभाग पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव मानक्यां के ग्रामीणों का कहना है कि निजी बस चालक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। बसें स्टॉपेज पर रुकती नहीं, यात्रियों को जबरन रामगढ़ या बिल्ला बस स्टॉपेज पर उतार दिया जाता है। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में, बुजुर्गों को अस्पताल या अन्य जरूरी काम के लिए आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन की बसें नियमित रूप से स्टॉपेज पर रुकती हैं लेकिन निजी बस चालक यात्रियों को न तो बस में बिठाते हैं और न ही सही जगह उतारते हैं। इससे समय का और आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। मजबूरी में लोग ऑटो या निजी वाहन का सहारा लेते हैं जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है। इस बारे में राजीव शर्मा, बलविंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, परविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, धर्मपाल और मनप्रीत सिंह ने निजी बसों की मनमानी और विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। इन ग्रामीणों की मांग है कि परिवहन विभाग निजी बस चालकों को माणक्यां बस स्टॉप पर अनिवार्य रूप से बसें रोकने के निर्देश दे। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर बसें स्टॉपेज पर नहीं रुकीं तो वे विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार और परिवहन विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित शिकायत देने पर करेंगे कार्रवाई : आरटीओ
इस समस्या को लेकर जब संबंधित विभाग की अधिकारी हैरतजीत कौर बराड़, आरटीओ पंचकूला से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पहले लिखित शिकायत दी जाए उसके बाद ही विभाग की ओर से कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें