फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : सेक्टर-23 में 94.72 करोड़ रुपये से तैयार हुआ निफ्ट का भवन, 8 करोड़ के फर्नीचर से सजेगा

विज्ञापन
सेक्टर-23 में तैयार एनआईएफटी का नवनिर्मित भवन। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) का 10.42 एकड़ में ग्रीन बिल्डिंग के साथ गर्ल्स हॉस्टल का काम पूरा कर लिया गया है। सेक्टर-23 में निर्मित संस्थान में अब फर्नीचर आने का इंतजार है। इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने टेंडर कर दिए हैं, जल्द ही इसकी टेक्निकल बिड खुलेगी। हॉस्टल से लेकर राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के पूरे भवन में मार्च तक करीब आठ करोड़ की लागत से फर्नीचर लगाया जाएगा। संस्थान का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में कर सकते हैं। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रीन वॉल होगा आकर्षण का केंद्र
भवन के सिविल, बिजली, पब्लिक हेल्थ, रोड, हॉर्टिकल्चर विंग पर करीब 94.72 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर और मशीनरी पर 38.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुल मिलाकर पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 133.16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह जानकारी विभाग के एसडीओ कुलदीप सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कैंपस में एक ग्रीन वॉल भी तैयार किया गया है। इसमें छोटे-छोटे पौधे लगाए गए हैं, यह पूरे परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है।
ग्रीन बिल्डिंग की यह रहेगी खासियत
यह संस्थान ग्रीन कांसेप्ट के आधार पर तैयार किया गया है। तीन स्टार रेटिंग का यह भवन गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहेगा। इस कारण इसमें सर्दियों में हीटर और गर्मियों में एयर कंडीशन चलाने की ज्यादा जरूरत नहीं होगी। निफ्ट में एक गर्ल्स हॉस्टल तैयार किया गया है। स्टाफ के लिए मकानों का निर्माण होना है। संस्थान में बारिश के पानी को स्टोर करने की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गई है। भवन की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य 18 अप्रैल 2017 में शुरू हुआ था। अकादमिक ब्लॉक, हॉस्टल ब्लॉक और अन्य एलायड वर्कर्स के निर्माण का जिम्मा सृष्टि इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जालंधर के पास है। गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन साल में निर्माण हुआ पूरा
निफ्ट का निर्माण कार्य 5 जून 2018 को शुरू हुआ था। यह 10.42 एकड़ में बनाया गया है। 7.50 एकड़ में अकादमिक ब्लॉक है, जबकि 2.92 एकड़ एरिया में गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक बनाया गया है। इसमें कुल 52 कमरे बनाए गए हैं। इसमें 108 लड़कियों के रहने की व्यवस्था होगी। बिल्डिंग का कुल कवर्ड एरिया 349000 है। इसमें अकादमिक और हॉस्टल ब्लॉक शामिल हैं। हॉस्टल ब्लॉक का कुल कवर्ड एरिया 35,208 स्क्वेयर फुट है। संस्थान के परिसर में गुलमोहर, अमलतास, अशोक, पाम ट्री, जकरांदा, चांदनी, चमेली, मोगरा, बेला, रजनीगंधा, बबूल के अलावा आवासीय क्षेत्र के नजदीक आम, अमरूद, अनार, अंजीर, चीकू, लीची, इमली के पौधे लगाए गए हैं।
सेक्टर-23 की बढ़ जाएगी डिमांड
निफ्ट के उद्घाटन के बाद यहां पर पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। निफ्ट सेक्टर-23 के साथ सटा है, इसलिए अब इस सेक्टर में प्लाटों के रेटों में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है। जो छात्र निफ्ट में पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों से आएंगे, उनके रहने के लिए सबसे नजदीक सेक्टर यही पड़ेगा। इसलिए यहां पर किराए और पीजी का स्कोप भी बढ़ जाएगा। विद्यार्थियों की भी कोशिश रहेगी कि इसी सेक्टर में मकान मिल जाए, क्योंकि दूसरे सेक्टर से आने के लिए अपना वाहन, ऑटो या बस का किराया भी खर्च होगा।
2012 से लगातार कर रहा हूं पत्राचार
94.72 करोड़ रुपये खर्च कर इतना अच्छा ग्रीन भवन तैयार किया गया है, तो इसका उपयोग भी होना चाहिए। यह प्रस्ताव 2010 का है, इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 12 साल लग गए हैं। 2012 से लगातार इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सरकार से पत्राचार कर रहा हूं। जनहित में इसे जल्द शुरू किया जाना चाहिए, ताकि इसका लाभ पूरे देश के विद्यार्थी उठा सकें। - सुभाष पपनेजा, महासचिव, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-16, पंचकूला।
फर्नीचर के लिए टेंडर अलॉट
10 फरवरी को निफ्ट की बिल्डिंग की तैयारियों को लेकर पुलिस हाउसिंग कारपोरेेशन और निफ्ट के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। प्रोजेक्ट का काम फाइनल स्टेज पर है। बिल्डिंग का काम पूरा होने के बाद अब यहां फर्नीचर लगाया जाना है, जिसके लिए टेेंडर अलॉट कर दिया गया है। इस बिल्डिंग का वर्चुअल उद्घाटन अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री कर सकते हैं। - ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें