पंचकूला। डीसीपी मोहित हांडा ने कोरोना महामारी ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को देखकर कोविड-19 के तहत जारी की एसओपी की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते राज्य सरकार के निर्देशों की पालना की जानी चाहिए। लोगों को निर्धारित तरीके से मास्क पहनना के साथ सामाजिक दूरी की पालना करनी चाहिए।
साथ ही महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत हरियाणा सरकार की ओर से 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू के नियमों की पालना करें। डीसीपी ने सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए हैं कि अपने अधीन क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को फेस मास्क व सामाजिक दूरी बनवाकर कोविड -19 के निर्देशों की पालना सख्ती के साथ करवाएंगे।
इस अभियान में आम जनता को कोविड -19 महामारी के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते प्रभाव से बचाने के लिए बाजार, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, पार्क व उच्च जोखिम वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ध्यान देंगे।