फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : 325 वेंडिंग साइट अलॉट करने के लिए ड्रॉ 3 सितंबर को, सर्वे सूची में शामिल वेंडर्स को ही दी जाएगी साइट, सेक्टर-2, 4, 8, 12, 15 और 19 के लिए होंगे ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में 325 नए वेंडर्स को स्थान देने के लिए 3 सितंबर को ड्रॉ निकाला जाएगा। वेंडर्स से ड्रॉ के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं। सूची में शामिल वेंडर्स का ही आवेदन स्वीकार किया गया है। सेक्टर-2 में 59, सेक्टर-4 में 28, सेक्टर-8 में 18, सेक्टर-12 में 20, सेक्टर-15 में 56 और सेक्टर-19 में 144 लोगों को साइट अलॉट की जानी है। सर्वे सूची नागरिक सुविधा केंद्र सेक्टर-4 और नगर निगम की वेबसाइट पर डाली गई है। पंचकूला के निवासी पथ विक्रेता जिनका नाम सर्वे सूची में है और जिन्हें साइट अलॉट नहीं हुई है उनका ड्रॉ 3 सितंबर को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-12 में सुबह 11 बजे निकाला जाएगा।
विज्ञापन

ड्रॉ के लिए लगभग डेढ़ सौ लोगों ने आवेदन किया है। ड्रॉ के बाद वेंडर्स को अलॉट की गई साइट पर बैठना होगा। इसके अलावा जल्द ही नई टाउन वेंडिंग कमेटी की भी मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कमेटी के नए सदस्यों द्वारा भी वेंडर्स के लिए अपने सुझाव रखे जाएंगे। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा है कि शहर में जितने भी वेंडर्स को साइट अलॉट हो चुकी है वह अपनी जगह पर बैठे हैं और वहीं पर अपना कारोबार करें। जैसे ही अन्य साइट अलॉट हो जाएंगी तो अन्य वेंडर्स को भी अपनी निर्धारित साइट पर बैठना होगा। वहीं, वेंडिंग जोन में ना बैठने वाले 197 वेंडर्स की साइट रद्द करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। नगर निगम पंचकूला में पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित किया गए हैं।
453 वेंडर्स को साइट अलॉट की गई थी, लेकिन उनमें से केवल 256 लोग ही अलॉट की गई साइट पर बैठ रहे हैं। जबकि, बाकी वेंडर्स अपनी साइट पर नहीं बैठते। सेक्टर 4, 8, 11, 15 और 19 में लगभग 197 वेंडर्स गायब हैं। सेक्टर 19 के पथ विक्रेताओं को लगभग एक साल पहले साइट अलॉट हो चुकी है और सेक्टर 4, 8 और 15 के पथ विक्रेताओं को 5 माह पूर्व साइट अलॉट की जा चुकी है, लेकिन यह वेंडर्स अपनी साइट पर नहीं बैठ रहे और नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। निगम को भी वित्तीय हानि उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के अनुसार सेक्टर 4, 8, 11, 15 और 19 में जिन-जिन पथ विक्रेताओं ने साइट पर अपना कार्य आरंभ नहीं किया, उनकी साइट अब रद्द कर दी जाएगी। साथ ही नए वेंडर्स को साइट अलॉट करने के लिए जल्द ही ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें बाकी बचे वेंडर्स को साइट अलॉट की जाएगी। साथ ही जो लोग मासिक किराया नहीं दे रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें