फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारीः हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 31 अक्तूबर की शाम पांच बजे हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और अंबाला लोकसभा के सांसद रतनलाल कटारिया मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में होनहार कलाकारों और देशभक्ति व लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राज्य के हर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव अब 15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा। इस दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में पंचकूला में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा देश के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें