फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप बाजवा ने फिर साधा कैप्टन सरकार पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के सीनियर कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच लंबे समय से छिड़ा सियासी घमासान बुधवार को फिर सामने आ गया। संसद में आम बजट को लेकर होने वाली चर्चा के दौरान पंजाब के अहम मुद्दों को उठाने और केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई पंजाब के कांग्रेसी सांसदों की बैठक में प्रताप बाजवा ने कैप्टन सरकार के कामकाज पर उंगली उठा दी। बाजवा ने तमाम वह मुद्दे इस बैठक में रखे जिन्हें लेकर मुख्यमंत्री के साथ उनकी कहा-सुनी चलती रही है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान, बाजवा ने राज्य सरकार द्वारा निजी थर्मल प्लांटों के साथ किए समझौतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन समझौतों के चलते पंजाब के लोगों का पैसा निजी कम्पनियो को जा रहा है और महंगी बिजली का भार जनता के सिर है। उन्होंने सभी पुराने समझौतों की पुन: समीक्षा की मांग की। इसके साथ ही पंजाब में मांइनिंग के मुद्दे पर भी बाजवा ने कहा कि जिस तरह से सरकार पर सवाल ख?े हो रहे हैं, उसे देखते हुए पंजाब सरकार को गंभीरता दिखाते हुए सिस्टम को ठीक करना चाहिए। पंजाब में महंगी शराब के कारण राज्य सरकार को राजस्व में हो रहे ब?े नुकसान का जिक्त्रस् करते हुए बाजवा ने कहा कि हरियाणा, हिमाचल से जिस तरह से अवैध शराब आ रही है उससे सिस्टम में सुधार की जरूरत साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सुधार का मुद्दा उठाते हुए निजी बसों के सामने सरकारी बसों को सक्षम बनाने की मांग की। प्रताप बाजवा ने पंजाब के एडवोकेट जनरल का मुद्दा भी उठाया और कहा कि एजी आफिस अदालतों में पंजाब सरकार का पक्ष मजबूती से रखने में अक्षम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अदालतों में लगातार सरकार की किरकिरी हो रही है तो वहीं बहुत सारे फैसले अधर में लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें