चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बुधवार को होने वालेमुकाबले मैदान पर भरे बारिश से मैदान गीला होने के चलते रद्द कर दिए गए। मंगलवार देर रात तक हुई बारिश के कारण दोनों क्रिकेट मैदानाें पर पानी भर गया था। बुधवार को मौसम साफ रहा लेकिन मैदान पर पानी पूरी तरह से नहीं सुखाया जा सका। इसके चलते मैच अंपयाराें ने कई बार मैदान का दौरा किया और आखिर में तय किया कि मैदान में मैच नहीं करवाया जा सकता।
रणजी ट्राफी में चंडीगढ़ और पुडुचेरी केबीच तीसरे दिन का खेल सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में होना था। वहीं कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में चंडीगढ़ और ओडिशा के बीच मुकाबला गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 26 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है।
सुपरसॉकर की कमी खली
बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद यूटीसीए ने विभिन्न टीमाें का गठन किया गया है। इनमें रणजी की टीम भी शामिल हैं। स्टेडियम में पानी को हटाने केलिए ग्राउंड स्टाफ काम तो कर रहे थे, लेकिन वे पूरी तरह साफ नहीं कर पाए। इस दौरान सुपरसॉकर मशीन की कमी खली। यह मशीन कुछ घंटों में मैदान में भरे बारिश के पानी को सोख लेती है।