फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन में गड़बड़ी से बिजली-पानी की आपूर्ति हुई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बिजली की लाइन में गड़बड़ी आने के कारण शहर के पांच सेक्टरों और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में सोमवार सुबह के समय चार घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं आने के कारण पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक मार्च की सुबह 5:05 बजे से लेकर 09:45 तक शहर के पांच सेक्टरों 10, 12-ए, 14, 15, 19 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और फेज-2 के लोगों को बिजली-पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण लोगों की नित्यचर्या गड़बड़ा गई और काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सेक्टर-15 के रहने वाले राहुल के अनुसार सुबह ही बिजली गुल होने से उनके कई काम रुक गए। सोमवार को पानी की सप्लाई सुबह 10:30 बजे तक नहीं होने के कारण हालात बदतर रहे। सुबह जहां लोगों को पीने का पानी नहीं मिला, वहीं टंकियां खाली होने की वजह से अन्य काम पर रुके रहे। इस वजह से लोग परेशान रहे। बिजली निगम का कहना था कि लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

कई बार लिख चुके हैं पत्र
सिटिजंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य दो साल से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखकर भी आग्रह कर चुके हैं कि पानी की सप्लाई के लिए बूस्टिंग स्टेशन या डीजल जनरेटर सेट लगाया जाए, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर और अन्य सदस्यों ने एकबार फिर से पत्र लिखकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक विनय कुमार, एचएसवीपी के प्रशासक महावीर कौशिक से मांग की है कि शहर के बूस्टिंग स्टेशन पर जनरेटर सेट लगाया जाए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें