फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: करंट लगने से पोल्ट्री फार्म मालिक व मुलाजिम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम। गांव फतेहगढ़ के एक पोल्ट्री फार्म में करंट लगने से मालिक और एक मुलाजिम की मौत हो गई है। सुनाम सिविल अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि गांव फतेहगढ़ के एक पोल्ट्री फार्म में मालिक हरप्रीत सिंह और प्रवासी मजदूर बीरू काम कर रहे थे। इसी दौरान प्रवासी मजदूर बीरू ने अचानक फार्म में लगे एग्जॉस्ट फैन को छू लिया और करंट लगने से झुलस गया। उसके साथ काम कर रहे हरप्रीत सिंह ने जब उसे बिजली से बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे हरप्रीत सिंह (37) पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ और प्रवासी मजदूर बीरू (24) पुत्र हर्ष कुमार निवासी यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें