संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा। सोमवार देर रात तलवाड़ा-हाजीपुर सड़क पर अड्डा झीर दा खूह के नजदीक हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन व्यक्तियो में एक की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार सूरज कुमार अपने दो साथियों के साथ तलवाड़ा से झीर दा खूह की तरफ अपने किसी परिचित व्यक्ति से मिलने के लिए जा रहे थे।
इस दौरान पराली से ओवरलोडेड ट्रैक्टर भी हाजीपुर से तलवाड़ा की ओर से आ रही थी। जिसके साथ कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में कार सवार सूरज कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी सेक्टर नंबर तीन तलवाड़ा की मौत हो गई। उसके दो अन्य साथी मनीष कुमार पुत्र रुलदू राम, निवासी मेन मार्किट, तलवाड़ा और रमन कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी सेक्टर तीन तलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है। इस दौरान थाना प्रभारी तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो एएसआई ओमप्रकाश तुरंत ही अपनी पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी।