फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में सड़कों पर गड्ढे, कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में कारोबार कर रहे उद्योगपति इन दिनों भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उद्योगपतियों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें टूटी सड़कों और संरक्षित पशुओं की समस्या गिफ्ट के रूप में मिली है। हालात ऐसे हैं कि रोजमर्रा का कारोबार करना भी चुनौती बन गया है। क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन खराब हो रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं, संरक्षित पशुओं का जमावड़ा दिनभर सड़कों पर लगा रहता है, जिससे माल लाने-ले जाने में दिक्कत होती है। कई बार पशुओं के कारण सड़क जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करवाई जाए और संरक्षित पशुओं की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इस संबंध में पीएमडीए, हुड्डा, पंचकूला विकास प्राधिकरण और नगर निगम को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं, समाधान नहीं।
विज्ञापन




हम टैक्स भी देते हैं और प्रशासन से सहयोग की उम्मीद भी रखते हैं, लेकिन यहां की बदहाल सड़कें और संरक्षित पशु हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुके हैं।-डीपी सिंघल




कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता। ऐसा लगता है जैसे हमारी समस्याएं किसी की प्राथमिकता में ही नहीं हैं।- सुरेश जगदीप सिंह


ग्राहक यहां आने से कतराते हैं। टूटी सड़कें और खुलेआम घूमते पशु हमारी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।- शिवम ग्रोवर



जगह-जगह गड्ढे में उनके वाहन खराब हो जाते हैं और पशुओं के कारण सड़क में जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करवाई जाए।- वरूण ग्रोवर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें