फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला तहसीलों में तहसीलदार हड़ताल पर, प्रॉपर्टी के काम ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल से शहर की तहसीलों में प्रॉपर्टी और रजिस्ट्री से जुड़े काम ठप्प हो गए हैं। तीन तहसीलों और दो उप-तहसीलों के 3 तहसीलदार व 5 नायब तहसीलदार पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं। वीरवार (5 फरवरी) और शुक्रवार (6 फरवरी) को तहसील कार्यालयों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सैकड़ों लोग अपने काम के लिए आए, लेकिन किसी का काम नहीं हो पाया। केवल इन दो दिनों में 200 से अधिक लोगों ने टोकन लिया, जिनमें सेक्टर-28 की निशा भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई की प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए दिल्ली से दो दिन की छुट्टी लेकर आई थीं, लेकिन हड़ताल के कारण उनका काम नहीं हो सका।
विज्ञापन




तहसीलदारों की मांगें
-23 दिसंबर 2025 को हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच द्वारा जारी लेटर को वापस लिया जाए।
-नरेंद्र की बहाली और जिला योजनाकार, गुरुग्राम की जांच करवा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
-जिला योजनाकार द्वारा 7ए के अलावा जो खसरा नंबर संबंधित तहसीलदार को भेजते हैं, उन्हें सीधे तहसीलदार को न भेजकर उचित माध्यम से पोर्टल पर दर्ज (फ्रिज) किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें