फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राजकीय महाविद्यालय बरवाला में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेड रिबन क्लब ने एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कराई प्रतियोगिता
विज्ञापन

काजल प्रथम, पलक द्वितीय और खुशी ने हासिल किया तृतीय स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में रेड रिबन क्लब की ओर से एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एचआईवी-एड्स से बचाव, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत किए। पोस्टरों का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषय-वस्तु, संदेश और प्रस्तुति के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा पलक ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य नरेंद्र सिवाच ने विद्यार्थियों की प्रतिभागिता और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। रेड रिबन क्लब की प्रभारी डॉ. कविता बल्हारा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी-एड्स के प्रति सही जानकारी, जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें