फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम शुरू, एससी छात्रों को फीस में मिलेगी 100 फीसदी छूट

Sat, 31 Oct 2020 11:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को डॉ. बीआर आंबेडकर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम की औपचारिक शुरुआत की। इस स्कीम की घोषणा हाल ही में की गई थी। कैप्टन ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) अमृतसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ मौके पर 50 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों का वर्चुअल तरीके से नींव पत्थर भी रखा।

विज्ञापन


वाल्मीकि जयंती के समारोहों में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने राम तीर्थ में एक नई आईटीआई का वर्चुअल उद्घाटन भी किया और इसके साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी संबंधी एससी विद्यार्थियों की मदद के लिए एक कौशल विकास केंद्र की स्थापना को भी हरी झंडी दी। इसके अलावा उन्होंने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंतर्गत महान शख्सियत की याद में वार्षिक छुट्टी का एलान करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा हर वर्ष भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सेमिनार भी करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के सर्टिफिकेट भी बांटे। उन्होंने तकनीकी शिक्षा और अन्य विभागों द्वारा राज्य में अनुसूचित वर्ग के कल्याण के लिए शुरू की गई विभिन्न स्कीमों के लिए वाल्मीकि समाज को बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एससी विद्यार्थियों को फीस में 100 फीसदी छूट

कैप्टन ने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम केंद्र सरकार की बिना किसी वित्तीय मदद के शुरू की जा रही है। इसके अंतर्गत एससी विद्यार्थियों को फीस में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी, जिससे उनको 550 करोड़ रुपये की बचत होगी।
 
यह स्कीम जो अनुसूचित जाति से संबंधित 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों को हर वर्ष लाभ देगी, में विद्यार्थियों द्वारा सरकारी/निजी शिक्षा संस्थाओं को कोई अदायगी नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी एलान किया कि संस्थाओं द्वारा इस स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सीधी सब्सिडी के कारण अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी और विद्यार्थियों को किताबें और वर्दियां खरीदने के लिए महीना वार भत्ता भी मिलेगा।

रामतीर्थ में बनेगा पैनोरमा और परिक्रमा
भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के प्रोजेक्टों का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें महर्षि वाल्मीकि से संबंधित एक पैनोरामा (25-30 करोड़), बाहरी दीवार की लाइटनिंग (10.9 करोड़), सरोवर के लिए फिलट्रेशन प्लांट (4.75 करोड़), सराय के लिए फर्नीचर (2 करोड़) और एक परिक्रमा का निर्माण (1.3 करोड़ रुपये) शामिल होंगे। आईटीआई के राम तीर्थ में अस्थायी कैंपस का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि इस संस्थान से नौजवान वर्ग के लिए और ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी। इस संस्थान में अब तक 90 शिक्षार्थी दाखिला ले चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें