शुक्रवार को आंशिक बादल छाने और तापमान में कमी के कारण धुआं और धूल के कण ऊपर नहीं उठ पाए और वातावरण में धुएं का स्तर बढ़ने से खतरनाक स्थिति बन गई। इससे लोगों को आंखों में जलन का अहसास हुआ। सांस लेने में भी परेशानी हुई। हिसार में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर
- शहर एक्यूआई
- दिल्ली 465
- हिसार 429
- फतेहाबाद 411
- गुरुग्राम 411
- गाजियाबाद 406
- जींद 395
- ग्रेटर नोएडा 395
- धारुहेड़ा 378
- फरीदाबाद 373
- नोएडा 365
- बल्लभगढ़ 349
- बहादुरगढ़ 343
- सिरसा 339
- चरखीदादरी 331
- आगरा 330
- बुलंदशहर 325
- बागपत 323
- मेरठ 321
- सोनीपत 320
- रोहतक 317
- मानेसर 317
- पानीपत 308
- कैथल 306
(औसत एक्यूआई शुक्रवार रात आठ बजे तक)