कैप्टन ने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम केंद्र सरकार की बिना किसी वित्तीय मदद के शुरू की जा रही है। इसके अंतर्गत एससी विद्यार्थियों को फीस में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी, जिससे उनको 550 करोड़ रुपये की बचत होगी।
यह स्कीम जो अनुसूचित जाति से संबंधित 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों को हर वर्ष लाभ देगी, में विद्यार्थियों द्वारा सरकारी/निजी शिक्षा संस्थाओं को कोई अदायगी नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी एलान किया कि संस्थाओं द्वारा इस स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सीधी सब्सिडी के कारण अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी और विद्यार्थियों को किताबें और वर्दियां खरीदने के लिए महीना वार भत्ता भी मिलेगा।
रामतीर्थ में बनेगा पैनोरमा और परिक्रमा
भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के प्रोजेक्टों का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें महर्षि वाल्मीकि से संबंधित एक पैनोरामा (25-30 करोड़), बाहरी दीवार की लाइटनिंग (10.9 करोड़), सरोवर के लिए फिलट्रेशन प्लांट (4.75 करोड़), सराय के लिए फर्नीचर (2 करोड़) और एक परिक्रमा का निर्माण (1.3 करोड़ रुपये) शामिल होंगे। आईटीआई के राम तीर्थ में अस्थायी कैंपस का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि इस संस्थान से नौजवान वर्ग के लिए और ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी। इस संस्थान में अब तक 90 शिक्षार्थी दाखिला ले चुके हैं।