फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन के दाखिले शुरू, 28 जुलाई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पर एडमिशन के लिए विद्यार्थी 28 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। प्रिंसिपल डॉ. शैलजा छाबड़ा ने बताया कि पीजी कॉलेज के दाखिले को लेकर कोर्स में ऑनलाइन विद्यार्थियों को अप्लाई करना होगा। उन्होंने बताया कि बीपीएड के लिए सौ सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इसमें बीपीएड के लिए ऑफलाइन दाखिला होगा। विद्यार्थी 29 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 31 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी। दूसरी काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी 5 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की फीस सौ रुपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि एमबीए, एमसीए, एमएससी केमेस्ट्री में एडमिशन की अप्रूवल मिलने पर जल्द ही एडमिशन दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीजी कोर्स की इन सीटों पर होगा दाखिला
कोर्स - सीटें
एमए इकोनॉमिक्स -30
एमए इंग्लिश 60
एमए हिस्ट्री 60
एमए राजनीतिक विज्ञान60
एमए फिजिकोलॉजी 60
एमए सोशियोलॉजी60
एमएससी बॉटनी 20
एमकॉम120
पीजीडीसीए60
पीजी डिप्लोमा जर्नलिज्म20

ग्रेजुएशन के लिए विद्यार्थी ले सकते हैं दाखिले
प्रिंसिपल डॉ. शैलजा छाबड़ा ने बताया कि ग्रेजुएशन की बीए, बीएससी सहित बची हुई सीटों पर दाखिला विद्यार्थी ले सकते हैं। इसमें 24 जुलाई तक उन्हें एडमिशन दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें ओपन काउंसलिंग में भाग लेने का मौका मिलेगा। उन्होनें बताया कि यूजी का दाखिला जल्द हो जाएगा। अगस्त के पहले सप्ताह से ग्रेजुएशन के बच्चों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें