पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने चार दिन में ड्रिंक एंड ड्राइव के 110 चालान कर छह वाहनों को इंपाउंड किया है। यह कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस ने नाकों पर एल्को सेंसर की मदद से की गई। इस दौरान करीब 1550 वाहन चालकों की एल्को सेंसर से जांच की गई।
डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव कानून का उल्लंघन है। इसके साथ ही यह आमजन की जान को गंभीर खतरा का कारण भी बन सकता है। नशे में वाहन चलाना न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा बन सकता है। पुलिस आगामी दिनों में शराब ठेकों के पास, प्रमुख चौराहों, और हाईवे पर भी चेकिंग बढ़ाएगी ताकि कोई भी नशे में वाहन न चलाएं।