पंचकूला में तीन दिन से हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं। डिवाइडर भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। बहुत ज्यादा बारिश होने के कारण ड्रेनेज सिस्टम भी फेल होता नजर आ रहा है। बारिश के कारण रोडवेज ने भी बसों के पहिये रोक दिए हैं। साथ ही उद्योगों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।
पंचकूला में तीन दिन से हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं। डिवाइडर भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा, जो लोग घरों से बाहर निकले भी तो उनके वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए। वहीं, बारिश के कारण रोडवेज ने भी बसों के पहिये रोक दिए हैं। साथ ही उद्योगों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। कर्मचारी और मजदूर कंपनियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
शनिवार अल सुबह से शुरू हुई बारिश ने शहर की रफ्तार को थाम दिया है। शहर में मकान गिरने, सड़कें बह जाने और रास्ते बंद होने की काफी घटनाएं हुई। सड़क पर पानी इतना बढ़ गया कि गाड़ियां चल नहीं पा रही। सेक्टर-19 अंडरपास भी पानी से लबालब भर गया है।
हरियाणा रोडवेज की सेवाएं भी हुई बाधित
तीन दिन से हो रही बारिश का असर हरियाणा रोडवेज की परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या जीरकपुर और डेराबस्सी में आ रही है। पानी ज्यादा भरा होने के कारण बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। अंबाला में पानी भरा होने के कारण कई बसों की सेवाओं को अल्पकाल के लिए रद्द करना पड़ा।