फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद सत्र के दौरान खराब कानून व्यवस्था का उठाएगी मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक मार्च से शुरू होने वाला पंजाब का बजट सत्र हंगामेदार रहने वाला है। सदन में शिरोमणि अकाली दल पंजाब की जेल में बंद यूपी के डॉन मुख्तार अंसारी को मुद्दा बनाएगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा जाएगा और पूछा जाएगा कि सरकार ने चार साल में पंजाब के लोगों के साथ धोखा क्यों किया। ये बातें रविवार को पूर्व मंत्री और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहीं।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मजीठिया ने कहा कि हर वर्ग को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मूर्ख बनाया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से झूठे गए वादे किए। अकाली नेता ने कहा कि मुख्य सचिव के साथ-साथ पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता भी छोटे आरोपों में पंजाब में रखे जा रहे गैंगस्टर मुख्तियार अंसारी का बचाव कर उत्तर प्रदेश नहीं भेजकर राज्य के हितों के खिलाफ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक वकील को भी काम पर रखा था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंसारी को उत्तर प्रदेश न भेजा जा सके जहां वह कई मामलों में वांछित है। यह सब विपक्ष को डराने के लिए 2022 चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इससे कानून व्यवस्था की स्थिति पर गहरा असर पड़ा है तथा कांग्रेसी भी गैंगस्टरों के निशाने पर आ गए हैं जैसा कि फरीदकोट में कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान के मामले में देखा गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुबंधित कर्मचारियों को भी पक्का करने से इनकार किया जा रहा है, हजारों करोड़ रुपये का महंगाई भत्ता बकाया जारी नहीं किया गया। इस अवसर पर यूथ अकाली दल (वाईएडी) के अध्यक्ष परमबंस सिंह रोमाणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें