फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को इस्तेमाल कर रहे सियासी चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसान आंदोलन और तीन कृषि कानूनों का विरोध बेवजह लंबा खिंचता जा रहा है। कुछ सियासी चेहरे और दल किसानों को इस्तेमाल कर रहे हैं। किसानों के हिंसक होने के बावजूद सरकार ने अपना संयम नहीं खोया। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के बयान से साफ हो चुका है कि इस आंदोलन के पीछे कांग्रेस है।
विज्ञापन

कैप्टन यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आंदोलन को हिंसक बनाना निंदनीय व लोकतंत्र के खिलाफ है। लोकतंत्र में अपनी बात रखने और आंदोलन का सभी को अधिकार है। कानूनों में संशोधन और बदलाव होते रहे हैं, लेकिन कुछ लोग काले झंडे और देश विरोधी नारेबाजी कर यह साबित कर चुके हैं कि यह शुद्ध रूप से किसानों का आंदोलन नहीं है। राजनीतिक लोग इसके पीछे अपने कुछ मकसद पूरा कर रहे हैं। केंद्र और राज्य की मनोहर लाल सरकार की सहनशीलता और संयम से किसी प्रकार की कोई हिंसा नहीं हुई। गठबंधन सरकार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल बेहतर तरीके से चला रहे हैं। जो नेता जनता में झूठ बोलकर वोट लेने का काम करते हैं, उनको एक न एक दिन जनता की अदालत में जवाब देना पड़ता है। इस प्रकार के लोग जनता में मुंह दिखाने के काबिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें