फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर तिहरे हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों को दिल्ली से प्रोडक्शन रिमांड पर लाएगी पुलिस, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। तिहरे हत्याकांड में शामिल शूटर साहिल सोलंकी उर्फ पोली और विजय गहलोत उर्फ कालू को पंचकूला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जल्द दिल्ली से ला सकती है। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर-प्रदेश में 13 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह दोनों नंदू गैंग के कहने पर कई हत्याकांड में शामिल थे। पंचकूला में हुए हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों की पुलिस अधिक से अधिक जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

दर्ज मामलों के आधार पर ही शूटरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी की जा रही है। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा का कहना है कि दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया है। हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों को उन पर दर्ज मुकदमों के आधार पर प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। जल्द अदालत के आदेश के बाद सीआईए टीम पूछताछ के लिए दोनों शूटरों को लाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने शूटर साहिल सोलंकी उर्फ पोली और विजय गहलोत उर्फ कालू को 9 जनवरी को इनपुट के आधार पर बेंगलूरू से काबू किया था। जांच में यह बात सामने आई कि दोनों ने 23 दिसंबर को पिंजौर में हुए तिहरे हत्याकांड को अंजाम किया था।




दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने बताया कि ब्रिटेन में बैठा कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के कहने पर तिहरे हत्याकांड का अंजाम दिया गया था। इस हमले में दिल्ली निवासी विनीत उर्फ विक्की, तीर्थ और जींद निवासी वंदना की मौत हो गई थी। हमले के बाद से पंचकूला सीआईए की आठ टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। मामले में सीआईए ने रेकी करने वाले दो आरोपियों सुरेंद्र और मनोज को काबू किया था। उसी के दो दिन बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों शूटरों साहिल और कालू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने यह भी बताया कि 2015 में जीजा के हत्या का बदला लेने के लिए तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन




सुरक्षा के घेरे में आएंगे दोनों शूटर
पंचकूला पुलिस और सीआईए की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों शूटरों साहिल उर्फ पोली और कालू को लाने तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली निवासी गैंगस्टर अशोक प्रधान और कपिल सांगवान उर्फ नंदू की आपस में दुश्मनी होने की वजह से दोनों शूटरों की सुरक्षा को लेकर जवानों का घेरा बनाकर लाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली से पंचकूला आते समय हमलावरों पर कोई अटैक न हो इसका ध्यान रखकर टीमें भी गठित कर दी गई हैं। दिल्ली से आने और जाने वाले रास्तों का रूट मैप भी तैयार कर लिया गया है।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें