फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वीआईपी ड्यूटी के जरूरी उपकरणों के साथ तैनात रहेगी पुलिस, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
कमिश्नर राकेश कुमार आर्य पुलिस अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नवनियुक्त कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने पुलिस लाइन में मंगलवार को जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उचित पैटर्न की वर्दी पहनने और वीआईपी ड्यूटी के दौरान सभी जरूरी उपकरणों के साथ तैनात रहने की हिदायत दी। इस प्रकार की लापरवाही में दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस कमिश्नर ने यातायात पुलिस के अधिकारियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देकर कहा कि सभी कर्मी रिफ्लेक्टर जैकेट के साथ मौजूद रहेंगे और जाम की स्थिति में तुरंत एक्शन लेंगे।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सौहार्दपूर्ण व्यवहार करेंगे। बैठक में डीसीपी हिमाद्रि कौशिक, पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात वीरेंद्र सांगवान, एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज का परिचय लेने के बाद उन्होंने सभी थानों के आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा कर उनमें सुधार के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों और इंचार्ज को उनके अधीन वाहनों और अन्य जगह तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और शाखाओं के इंचार्ज को काम में निरंतरता बनाए रखने की हिदायत देकर कहा कि सभी एकजुट होकर आपसी तालमेल रखें। जिससे कार्यप्रणाली में तेजी और सुधार लाया जा सकेगा। इस मौके पर एसीपी मनप्रीत सिंह सूदन, एसीपी कालका जोगिंदर शर्मा, एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज, एसीपी सुरेंद्र सिंह, एसीपी शुकरपाल सिंह, एसीपी आशीष कुमार और अन्य कार्यालय से सभी पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें