फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी ब्लॉक समिति में चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
मोरनी ब्लॉक समिति के सदस्य डीसी को अविश्वास प्रस्ताव की कॉपी सौंपते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। मोरनी ब्लॉक समिति के सात सदस्यों ने चेयरमैन निशा देवी और वाइस चेयरमैन सोनिया के खिलाफ मोर्चा खोलकर जिला सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त पंचकूला को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। निशा देवी जजपा समर्थित और वाइस चेयरमैन कांग्रेस समर्थित हैं। इस उठापटक से ब्लॉक में चर्चाओं का बाजार गरम है। इन सात सदस्यों ने आरोप लगाया है कि मोरनी ब्लॉक के विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं हो रही हैं।चेयरमैन ने उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रहा है। सदस्यों ने नए चेयरमैन के लिए चुनाव कराने की मांग भी की है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डीसी ने 13 नवंबर की तारीख दी है।
अविश्वास पत्र में आरोप लगाया गया है कि भाजपा सरकार ने ब्लॉक समिति को भारी भरकम बजट दिया था, लेकिन इस बजट को सहमति से विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया गया है। सदस्यों का कहना है कि इन कार्यों के अभाव में गांव वाले उनसे जवाब मांग रहे हैं, क्योंकि जब बजट प्राप्त हुआ था, तो गांवों में किसी प्रकार के विकास कार्य शुरू नहीं हुए। इसके साथ ही यह भी आरोप है कि समिति की चेयरमैन ने चुनावी घोषणाओं को केवल दिखावा बना दिया और उन पर अमल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठी घोषणाओं और भेदभाव का आरोप
सदस्यों का कहना है कि पहले भी उन्होंने ब्लॉक समिति चेयरमैन निशा देवी के खिलाफ विरोध जताया था, लेकिन उनकी बातों को अनसुना किया गया। ब्लॉक समिति सदस्य बलदेव गवाही ने कहा कि अब वे नया चेयरमैन चाहते हैं। इसके लिए चुनाव कराए जाने चाहिए। चेयरमैन की दावेदारी कर रही सोनिया केशव ने कहा कि ब्लॉक समिति में कुल 10 सदस्य हैं। सात सदस्य अब अविश्वास प्रस्ताव लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे हैं। ब्लॉक समिति सदस्य कुसुम लता ने कहा कि पिछले कुछ समय से पंचायतों के बीच में विकास कार्यों को लेकर भारी असंतोष था। अब उनका यह कदम उसी असंतोष का परिणाम है। इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य कमल, सतपाल फौजी, पूनम, प्रताप सिंह ने अपनी सहमति दी है। मामले की गंभीरता को देखते अब जिला प्रशासन इस अविश्वास प्रस्ताव पर आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें