फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले नियुक्त ग्रुप-डी कर्मियों का नहीं हुआ पुलिस सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में तीन साल पहले नियुक्त हुए ग्रुप-डी कर्मियों का अब तक पुलिस और चरित्र सत्यापन ही नहीं हुआ है। इन्हें अस्थाई नियुक्ति दे दी गई थी और विभागों को 6 महीने में इनका पुलिस, चरित्र सत्यापन कराकर सरकार को रिपोर्ट भेजनी थी। अब सरकार के संज्ञान में आया है कि अनेक विभागों ने ग्रुप डी कर्मियों का सत्यापन करवाया ही नहीं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव कार्यालय ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी विभागाध्यक्षों से ग्रुप-डी कर्मियों के पुलिस और चरित्र सत्यापन की रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजने को कहा है। सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को एक प्रपत्र भी भेजा गया है, जिसमें बताना है कि उनके विभागों में अप्रैल 2018 में निकाली गई भर्ती के तहत नियुक्त हुए ग्रुप डी कर्मियों में से कितनों का सत्यापन हुआ है और कितनों का नहीं। सत्यापन क्यों नहीं हुआ, इसे लेकर अपनी टिप्पणी भी साथ में देनी होगी। जिन कर्मियों का पुलिस, चरित्र सत्यापन नहीं हुआ है, अगर भविष्य में होने वाले सत्यापन कार्य में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उन्हें नौकरी से हाथ धोने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें