फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एचपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे इनेलो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय चौटाला की अगुवाई में किया प्रदर्शन, युवाओं के साथ भेदभाव का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा नेता सेक्टर-4 स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। सभी कार्यकर्ता सेक्टर-5 परेड ग्राउंड के बाहर इकट्ठे हुए थे। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी की जा रही है और बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है।
एचपीएससी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन को देखते हुए पंचकूला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रही। एचपीएससी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय के बाहर डबल बैरिकेडिंग और डी-सिक्योरिटी सर्कल बनाया गया। सेक्टर-5 ट्रैफिक लाइट के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढऩे से रोक दिया। इस दौरान इनेलो नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन

भर्तियों में बाहरी राज्यों के युवाओं को तवज्जो देने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की विभिन्न भर्तियों में बाहरी राज्यों के युवाओं को अधिक तवज्जो दी जा रही है जिससे प्रदेश के योग्य युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। नेताओं ने कहा कि हाल ही में हुई सहायक प्रोफेसर (हिंदी) भर्ती में सामान्य वर्ग के चयनित 60 अभ्यर्थियों में से 41 उम्मीदवार हरियाणा से बाहर के थे। इसी प्रकार अन्य भर्तियों में भी बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के चयन होने के आरोप लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी के मामले में पहले स्थान पर बना हुआ है, ऐसे में राज्य के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। इनेलो नेताओं ने कहा कि अन्य राज्यों में स्थानीय भाषा और क्षेत्रीय आधार पर युवाओं को प्राथमिकता देने के प्रावधान किए गए हैं जबकि हरियाणा में ऐसा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा की जाए।
विज्ञापन

एडीसी को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हरियाणा के युवाओं को सरकारी नौकरियों में उचित प्रतिनिधित्व देने, भर्ती प्रक्रिया में गड़बडिय़ों की जांच कराने और एचपीएससी को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अपनाने के निर्देश देने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें