फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, एक सप्ताह और चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में सोमवार को दिनभर तेज धूप निकलने से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से आसमान साफ रहने के कारण दोपहर तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्म हवाएं चलने से बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही।
दोपहर के समय लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप और लू जैसे हालात को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
गर्मी बढ़ने से ठंडे पेय पदार्थ, जूस और आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। वहीं बिजली की मांग बढ़ने से कई क्षेत्रों में कटौती की शिकायतें भी सामने आईं। लोगों का कहना है कि मई में ही जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें