फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 80 लाख रुपये हड़पने वाले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली रवाना

Sat, 22 Mar 2025 01:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी खोलने के नाम पर मशीनरी टूल खरीदने के लिए पीएनबी से लिया था 80 लाख का लोन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। मशीनरी टूल खरीदने के नाम पर पीएनबी से 80 लाख रुपये ठगने के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की चार सदस्यों की टीम दिल्ली रवाना हो गई है। सुभाष नगर दिल्ली निवासी अमित कुमार और जसमीत कौर ने धोखाधड़ी कर टर्म लोन पास करवाया था। लोन का पैसा वापस न करने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बैंक में जमा किए गए फर्जी दस्तावेज और खाता नंबर को जांच के आधार फ्रीज कर दिया गया है।

गिरफ्तारी के बाद होगी रिकवरी
आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली गई टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पंचकूला लाएगी। इसके बाद ठगी में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी ने फर्जी कंपनी के नाम पर मशीनरी टूल बेचने वाली कंपनी के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। अमित कुमार और जसमीत कौर को गिरफ्तार करने के बाद रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। रुपये वापस न करने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीएनबी बैंक मैनेजर प्रवीन कुमार के अनुसार अमित कुमार और जसमीत कौर ने कंपनी के टूल खरीदने के लिए 26 जुलाई 2024 को बैंक से लोन पास करवाया था। लांड्री का मालिक बनकर दोनों ने यूनिट शुरू करने के लिए ने 59 एचएसआईआईडीसी अलीपुर बरवाला में जमीन के दस्तावेज जमा किए थे। इसके बाद 30 जुलाई 2024 को बैंक ने लोन पास कर दिया था। मशीन टूल्स बेचने वाली कंपनी के खाता नंबर में 54 लाख 11 हजार 184 रुपये भुगतान कर दिए थे। इसके बाद बाकी लोन के रुपये अमित के खाता नंबर पर भेजे थे। लगभग आठ माह बाद भी बैंक को रुपये वापस नहीं किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें