फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमृतसर, फिरोजपुर और दिल्ली से ड्रग्स लाकर ट्राइसिटी में बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 01:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान रामदरबार फेज-1 निवासी मोहित कुमार, विजय कुमार उर्फ विशाल उर्फ बुग्गी और रजत उर्फ प्रब गिल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएनटीएफ के प्रभारी बलदेव कुमार के नेतृत्व में टीमों ने विजय कुमार उर्फ विशान उर्फ बुग्गी से 35 हजार रुपये ड्रग मनी, एक्टिवा और 20 क्रैक बॉल, 70 ग्राम हेरोइन और मोहित के कब्जे से ड्रग मनी से खरीदे हुए 6 लाख रुपये के कपड़े और अन्य सामग्री बरामद की।

पुलिस ने बताया कि विजय कुमार उर्फ विशाल उर्फ बुग्गी ड्रग तस्करी का मास्टरमाइंड था और मोहित कुमार उसका फाइनेंशियल हैंडलर था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। विजय कुमार उर्फ विशाल उर्फ बुग्गी और मोहित कुमार अमृतसर, फिरोजपुर और दिल्ली से ड्रग खरीदते थे और फिर उसे ट्राइसिटी में बेचते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरवार को मोहित कुमार के गारमेंट शॉप पर छापा मारा और 6 लाख रुपये के कपड़े और अन्य सामग्री बरामद की, जो ड्रग मनी से खरीदी गई थी। मोहित कुमार ने विजय कुमार उर्फ विशाल उर्फ बुग्गी के लिए 22 लाख रुपये की कीमत वाली ग्लोस्टर वाहन खरीदा था। रजत उर्फ प्रभ गिल ने विजय कुमार उर्फ विशाल उर्फ बुग्गी से ड्रग खरीदता था और फिर उसे चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें