फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 जिम्मेदार नागरिकों का पुलिस ने किया सम्मान, कहा ‘थैंक्यू टीचर’

विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर रविवार को हरियाणा पुलिस थैंक्यू टीचर अभियान के दौरान जिम्मेदार नागरिकों को धन्यव - फोटो : aa
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने समाज के प्रबुद्ध व जिम्मेदार नागरिकों के विशेष योगदान की सराहना करते हुए शिक्षक दिवस मनाया। पुलिस टीमों ने प्रदेश भर में लगभग 1500 नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें ‘थैंक्यू टीचर’ कार्ड दिया। समाज में एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर उनके किए कार्यों की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन

डीजीपी पीके अग्रवाल ने बताया कि समाज में अपराध की रोकथाम व अन्य संवेदनशील मुद्दों को लेकर इन नागरिकों ने अहम भूमिका निभाई है। जनता को जागरूक करने के साथ स्वयं प्रेरणा स्त्रोत बनकर, एक शिक्षक की भांति राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपना योगदान देने वाले ये नागरिक बधाई के पात्र हैं। इन्होंने सेफ्टी टिप्स, सड़क-यातायात सुरक्षा नियमों, साइबर अपराध के प्रति संवेदनशील बनाने और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दों के बारे में अन्य लोगों को जागरूक किया है।
अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने इन्हें ‘थैंक्यू टीचर’ अभिनंदन पत्र दिया है। इसमें उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों का उल्लेख है। जिसमें बच्चों को 18 वर्ष की आयु से पहले वाहन नहीं चलाने देना, नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूरी, साइबर सुरक्षा की शिक्षा, महिलाओं को सम्मान, लैंगिक समानता, कोविड नियमों का पालन इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस का मानना है कि जो स्वयं सतर्क रहते हुए समाज के अन्य सदस्यों को अपराध निवारण के बारे में जागरूक करते हैं, उन्हें विभिन्न मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाते हैं, वे समाज के जिम्मेदार नागरिक हैं। समाज की बेहतरी और स्वस्थ समुदाय के निर्माण की दिशा में विशेष योगदान देने के साथ ही ऐसे लोग एक तरह सेे शिक्षक की भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें