फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने वारदात स्थल पर सीन रिक्रिएट करवाया, पिंजौर का थाना प्रभारी सस्पेंड

विज्ञापन
आरोपियों से निशानदेही करवाती हुई पुलिस
विज्ञापन
व्यापारी हत्याकांड : परिजनों के विरोध के बाद शाम को हुआ पोस्टमार्टम, चारों आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला/पिंजौर। पिंजौर के मुख्य बाजार में कपड़ा व्यापारी जितेश मनोचा की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या के मामले में जिला पुलिस प्रशासन ने पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों का सिर मुंडवाकर बाजार में जहां वारदात हुई थी वहां सीन रिक्रिएट करवाया।
वहीं हत्या के विरोध में परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। डीसीपी सृष्टि गुप्ता के आश्वासन के बाद शनिवार शाम पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस ने खुशदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, मनीष चौधरी निवासी पिंजौर व रोहित निवासी कालका को गिरफ्तार किया था। शनिवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

हत्या के बाद शनिवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। सूचना पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता अस्पताल पहुंचीं और परिजनों से बात की। उन्होंने बताया कि पुलिस चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा पूछताछ जारी है। साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपा जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों का सिर मुंडवाकर उन्हें पिंजौर के बाजार में घुमवाया व सीन रिक्रिएट करवाया। आरोपियों ने पुलिस को वह स्थान दिखाया, जहां जितेश की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। इस दौरान आरोपियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने लापरवाही पाने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं जिले में विभिन्न पुलिस इकाइयों में भी तबादले किए गए हैं।
डीसीपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कई पुलिसकर्मियों के तबादले
पिंजौर में कपड़ा व्यापारी जितेश मनोचा हत्याकांड के बाद पिंजौर थाना में तैनात कई पुलिस कर्मचारियों के भी तबादले किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पीएसआई कमलजीत, एसआई राजबीर और एक एएसआई को पिंजौर थाने से हटा दिया गया है। वहीं थाने में नई तैनाती करते हुए एएसआई कप्तान सिंह, एसआई सिंहराज और एएसआई गुरबचन सिंह को नियुक्त किया गया है।

कोट
नियमों के अनुसार कपड़ा व्यापारी हत्याकांड के आरोपियों को वारदात स्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट करवाया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
- सृिष्ट गुप्ता, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें