फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 182 केसों में बरामद 151 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ अन्य नशीले पदार्थ पुलिस ने किए नष्ट

Fri, 08 Aug 2025 08:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पिछले कुछ माह के दौरान जिला शहरी पुलिस की ओर से बरामद नशीले पदार्थ को शुक्रवार को आग में जलाकर नष्ट कर दिया। इस बारे में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत पिछले कुछ माह के दौरान एनडीपीएस एक्ट के 182 केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान पकड़े गए तस्करों से कुल 151 किलो हेरोइन, 1.3 किलो आईस ड्रग, एक लाख 88 हजार 530 नशीली गोलियां, 19 हजार 870 नशीले कैप्सूल, 1.4 किलो मैथोलोन पाउडर बरामद किया गया। इन सारे नशीले पदार्थों को अदालत से आदेश लेने के बाद आज आग में जलाकर नष्ट कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी है। किसी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में नशा नहीं बिकने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और जितना नशा पकड़ा जाएगा। उसे इसी तरह नष्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें